जगतपुर (रायबरेली)। संत निरंकारी सत्संग भवन जगतपुर में सोमवार को सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बाबा हरदेव सिंह के विचाराें को साझा किया गया।
महात्मा पुष्पेंद्र सिंह ने कहा बाबा हरदेव मानव को प्रेम और शांति का पाठ पढ़ाया। मानव को प्रभु परमात्मा से जोड़ने का काम किया। बाबा हरदेव ने जीवन की अंतिम सांस तक मनुष्य को सही मार्ग दिखाया। शहरों और गांवों में जाकर मानव को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। बदले की भावना दिल में ना रख कर क्षमा भाव से जीवन जीने की कला सिखाई।
सत्संग में महात्मा रामनाथ, बैजनाथ, रुपेश कुमार, नितेश कुमार, हरिकेश, विजय सिंह, रामसुमेर, जग्गनाथ, सूरज, अनिल कपूर, संजय सिंह, बसंत सिंह, वंदना, ऊषा, रेखा, रुपाली, सोनाली, सुनिता आदि मौजूद रहे।