फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में नैक से पहले 90 नियमित शिक्षकों की होगी भर्ती

Mon, 23 Oct 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन से पहले 90 से अधिक नियमित शिक्षकों की भर्ती होगी, ताकि शिक्षक व छात्र की औसत समान व शोध कार्य को बढ़ावा मिल सके। इसे लेकर शासन व विवि स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


पुनर्वास विवि के कला एवं संगीत संकाय, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी संकाय, विधि संकाय, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संकाय, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय व विशेष शिक्षा संकाय में करीब 28 विभाग संचालित हैं। यहां चार हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, इसके सापेक्ष में 76 नियमित व 276 के करीब गेस्ट फैकल्टी पर शिक्षक कार्यरत हैं। विभाग व छात्रों की संख्या के आधार पर नियमित शिक्षकों की मांग की लंबे समय से हो रही थी। अब नैक मूल्यांकन से पहले नए शिक्षकों की भर्ती होने की संभावना है, बहुत जल्द इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल पुनर्वास विवि की नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। नवंबर में विवि की ओर से सेल्फ स्टूडेंट रिपोर्ट (एसएसआर) नैक को भेजी जाएगी, रिपोर्ट में विवि का शिक्षण कार्य, भवन, दिव्यांग छात्रों की सुविधाएं व फैकल्टी व शोध कार्य सहित अन्य जानकारी शामिल होंगी। जनवरी 2024 में नैक टीम के दौरे की संभावना है, इससे पहले शिक्षकों की भर्ती पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन



तैयारियां अंतिम दौर में

राज्यपाल के निर्देश पर विवि में नैक मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष आरक्षण की व्यवस्था है। छात्रों की औसत के आधार पर नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रो. यशवंत वीरोदय, मीडिया प्रभारी, पुनर्वास विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें