फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक

Sat, 06 Jul 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से उन्हें जागरूक करने के लिए पुलिस की महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति व शक्ति दीदी टीम उन्हें जागरूक कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को इकौना के ग्राम लालपुर खदरा, लोधनपुरवा में चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चौपाल में महिलाओं व किशोरियों का छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसे घटनाओं की रोकथाम के लिए बने कानून व नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान शक्ति दीदी ने छह से आठ वर्ष के बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया।
शांतिभंग में आठ गिरफ्तार

श्रावस्ती। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अभियान चलाकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें