फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कारोबार पर बिजली कटौती लगा रही करंट

Sat, 06 Jul 2024 04:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने कारोबार पर बड़ा असर डाला है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की मार झेल रहे व्यापारियों को रोज रुपये हजारों का नुकसान हो रहा है। वहीं, होटल रेस्टोरेंट के सामान भर खराब हो जा रहे हैं। जनरेटर चलाने पर व्यापारियों को खर्च का अतिरिक्त भार झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में रोस्टर के अलावा भी बिजली कटौती हो रही है। इसका प्रभाव कारोबार पर भी पड़ रहा है। इंजीनियरिंग वर्क्स व होटल, रेस्टोरेंट के साथ अन्य व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। गर्मी के कारण होटल एवं रेस्टोरेंट में खान-पान का सामान खराब होने की स्थिति बन जाती है। जिन लोगों के पास जनरेटर है, उससे तो कुछ समय के लिए सामान बचा लेते हैं, लेकिन वह महंगा पड़ता है।
शहर के खराद कारखाना व्यवसायी अयूब खान ने बताया कि दिन में विद्युत कटौती होने से हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है। बृहस्पतिवार को काम आया था लेकिन विद्युत कटौती होने के कारण ग्राहक को वापस करना पड़ा। जनता इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक रामसुंदर पाल ने बताया कि उनके यहां करीब 14 से 15 मिस्त्री व मजदूर काम करते हैं। चार से पांच घंटे विद्युत कटौती होने के कारण काम प्रभावित होता है। जनरेटर भी चलने पर बड़े पैमाने पर काम नहीं हो पाता है। बिजली जाते ही मिस्त्री-मजदूर बैठ जाते हैं। प्रतिदिन करीब छह से दस हजार रुपये का नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन

गौरीगंज स्थित रेस्टोरेंट संचालक सौरभ मिश्रा ने बताया कि बिजली कटौती की वजह से प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। रात दिन की कटौती के कारण दुकान में रखा खाने का सामान खराब हो रहा है। ऐसे ही अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक विनोद कुमार पांडेय, अंकुर अग्रवाल, विजय शुक्ला ने बताया कि विद्युत कटौती के कारण इनवर्टर जवाब दे जाते हैं। इससे व्यवसाय प्रभावित होता है। गर्मी के कारण ग्राहकों व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें