फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बनेगी भाजपा सरकार, यूपी में है माहौल: शाहनवाज हुसैन

Tue, 17 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पांच राज्यों के चुनाव बाद आए एक्जिट पोल पर कहा, उत्तर पूर्व से अच्छी खबर आ रही है। भाजपा असम में सरकार बनाने जा रही है। दावा किया कि बंगाल व तमिलनाडु में पहले से बेहतर प्रदर्शन होगा। केरल में भी कमल खिलेगा।
विज्ञापन


कहा, पांच राज्यों में चुनाव नतीजे यूपी के लिहाज से भी अहम हैं। जमीन पर असली लड़ाई यूपी में है। दावा किया कि यूपी में भाजपा के पक्ष में अभी से माहौल है। यूपी में इस बार कमल खिलेगा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब शाहनवाज ने भाजपा के दलित एजेंडे को धार दी। उन्होंने कहा, आजमगढ़ में दलित समाज के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस की मौजूदगी में दलितों के उत्पीड़न और अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे में सपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अपनी नाकामियां छिपाने के लिए सपा सांप्रदायिक आधार पर प्रदेश को बांटना चाह रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में शानदार बहुमत से सत्ता में आई सपा लोगों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। लोग निराश हैं। सपा ने न तो वादे पूरे किए और न विकास कर सकी। बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। भाजपा के लोग पीड़ितों का हालचाल लेने जा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। यह कतई स्वीकार्य नहीं है।

सपा के हर मर्ज का इलाज भाजपा के पास

उन्होंने कहा, जब भी चुनाव आता है सपा अपनी कमियां छिपाने के लिए सांप्रदायिक आधार पर काम शुरू कर देती है। सपा के हर मर्ज का इलाज भाजपा के पास है।

भाजपा दलितों के साथ, हर किसी को मिले न्याय
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, भाजपा दलितों के साथ है। उनके लिए न्याय चाहती है। दलितों को सम्मान और न्याय की गारंटी मिलनी चाहिए। सपा के एक नेता कह रहे हैं कि हर थाने में 4-5 मुस्लिम पुलिस वाले होने चाहिए।

जाति-धर्म के नाम पर सेना और पुलिस में बंटवारे की कोशिश की वह निंदा करते हैं। ऐसा कह कर लोग क्या संदेश देना चाहते हैं। अखिलेश लोगों की अपेक्षाओं पर चूक गए हैं।

खामोशी की वजह बताएं मायावती
शाहनवाज ने आजमगढ़ में दलितों के उत्पीड़न के बहाने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। कहा कि आजमगढ़ में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। मगर, रोहित वेमुला के मामले में बढ़-चढ़ कर बोलने वाली मायावती चुप्पी साधे हैं। उन्हें अपनी खामोशी की वजह बतानी चाहिए। सूबे का दलित समाज जानना चाहता है कि वह यूपी में दलितों के उत्पीड़न पर खामोश क्यों हो जाती हैं?

केंद्र सहयोग देना चाहता है, यूपी ले नहीं रहा

- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार पर सूबे की सरकार की उपेक्षा से जुड़े सवाल पर शाहनवाज ने कहा, सूखे का मामला हो या बुंदेलखंड की बदहाली का, केंद्र सरकार भरपूर मदद करना चाहती है लेकिन यूपी सरकार सहयोग लेना ही नहीं चाहती। प्रधानमंत्री स्वयं यूपी से सांसद हैं। सूखे में हर संभव मदद की है। राजनीति नहीं की। हम अपना फर्ज समझकर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

नीतीश के यूपी भ्रमण पर उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के वाराणसी व लखनऊ के कार्यक्रमों पर सवाल उठाया। कहा कि खुद का घर संभल नहीं रहा है, पड़ोसी की चिंता में दुबले हो रहे हैं।

हत्या, अत्याचार से बिहार कराह रहा है। पत्रकार की हत्या हो रही है। उम्मीद थी कि नीतीश ऐसी घटनाओं का जायजा लेने गया और बक्सर जाएंगे लेकिन वह नहीं गए।

यूपी व बिहार के बीच अपराध में प्रतिस्पर्धा हो रही है। नीतीश के शराबबंदी से जुड़ी पहल पर बोले, उनकी पहल भाषण तक अटक गई है। शराबबंदी तो कर दी लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि अपराधबंदी कब होगी?
विज्ञापन

यूपी में शराबबंदी से कन्नी काट गए

- फोटो : amar ujala
भाजपा विधानसभा चुनाव में शराबबंदी को मुद्दा बनाएगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, भाजपा की मेनिफेस्टो कमेटी तय करेगी कि कौन सी बात एजेंडे में शामिल की जाए। घोषणापत्र के लिए एक प्रक्रिया है, उसी हिसाब से सब तय होगा।

दिल्ली नगर निगम चुनाव पर कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद जैसा माहौल बनाया गया था, वह मायाजाल टूट गया है। उनकी पार्टी को आंशिक सफलता मिली है। पर, आप को करारा झटका लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें