फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले से पहले ही संभाल लिया चार्ज

Wed, 20 Aug 2014 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद में नए आयुक्त शहाबुद्दीन ने सोमवार की छुट्टी के बावजूद पद ग्रहण किया। उन्होंने औपचारिक कामकाज मंगलवार को शुरू किया।
विज्ञापन


बड़े ही गुपचुप अंदाज में एमकेएस सुंदरम का तबादला हुआ है, जिसकी भूमिका 16 अगस्त की शाम को ही तैयार हो गई थी।

आईएएस के ट्रांसफर की लिस्ट मंगलवार को जारी हुई लेकिन परिषद में रविवार रात से ही शहाबुद्दीन की जॉइनिंग की तैयारी शुरू हो गई थी।
अनेक ऐसे मामले थे, जिनकी परतें एमकेएस सुंदरम ने खोलना शुरू कर दिया था।

सिद्धार्थ विहार योजना में बिल्डरों को पहले हाईकोर्ट से स्टे के बावजूद प्लॉट आवंटित कर दिया गया और जब कोर्ट ने अवमानना माना तो अधिकारियों ने ले आउट बदलने की तैयारी कर ली।

इस पर भी बाद में रोक लग गई। अदालती आदेश के चलते बल्क सेल के प्लाट नंबर 3 और 4 का आवंटन नहीं किया जा सकता।

पहले अधिकारी इसके लिए समझौता होने का दावा कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आरोप लगे कि अधिकारियों ने बिल्डरों को लाभ देने के लिए पूरी योजना का ले आउट तक बदलने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पूर्व कमिश्नर एमकेएस प्रशिक्षण के लिए चले गए। उन्हें बुधवार को वापस लौटना था, इससे पहले उनका तबादला कर शहाबुद्दीन को यहां जॉइन करा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें