फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंग प्रत्यारोपण के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार करेगा एसजीपीजीआई, शुरू होगा डीएम कोर्स

विज्ञापन
एसजीपीजीआई।
विज्ञापन
लखनऊ। अंग प्रत्यारोपण में मरीज की जिंदगी बचाने के लिए सर्जरी के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका भी अहम होती है। ऑपरेशन से पहले, दौरान और बाद में मरीज की हालत संभालने वाले इन विशेषज्ञों की देश में भारी कमी है। फिलहाल देश भर में डीएम ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया की महज पांच सीटें हैं। इसे देखते हुए एसजीपीजीआई में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन एवं क्रिटिकल केयर में डीएम कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पीजीआई में पहली बार आयोजित ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया मीट व कार्यशाला में देशभर के विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ डॉ. संदीप साहू ने बताया कि पीजीआई की यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया टीम ने एम्स जोधपुर, एम्स भटिंडा, एम्स रायपुर, केजीएमयू और सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई है।
पीजीआई के कार्यवाहक निदेशक डॉ. शालीन कुमार ने बताया कि संस्थान में जीवित और मृतक दाताओं से अंग प्रत्यारोपण किया जा रहा है। प्रदेश का पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट भी पीजीआई ने किया है। कार्यशाला में 15 से अधिक विशेषज्ञों और 60 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें