संजय गांधी पीजीआई में कार्यशाला का शुभारंभ
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक अल्ट्रासाउंड की भूमिका अब सिर्फ जांच तक ही सीमित नहीं है। इलाज में भी इसका महत्व बढ़ रहा है। निदेशक सोमवार को संस्थान में अल्ट्रासाउंड गाइडेड रीजनल एनेस्थीसिया पर आयोजित कार्यशाला मे बोल रहे थे।
संस्थान के डीन प्रोफेसर शालीन कुमार ने कहा कि असहनीय दर्द को कम करने और रिकवरी समय को घटाने में सहायक पेरिऑपरेटिव नर्व ब्लॉक का महत्व है। प्रोफेसर संजय धीराज ने बताया कि नर्व ब्लॉक से तनाव प्रतिक्रिया को कम कर रहे हैं और शीघ्र चलने-फिरने में भी मदद कर रहे हैं। संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता ने टीम को बधाई दी और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभाग के सभी प्रयासों में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एनेस्थीसिया टीम के डॉ. वंश, प्रतीक, सुरुचि, गणपत और रफत द्वारा लिखित अल्ट्रासाउंड निर्देशित क्षेत्रीय एनेस्थीसिया के लिए एक बेडसाइड संदर्भ एटलस का विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर अरुण श्रीवास्तव और डॉ. प्रतीक मौजूद रहे।