23 वर्षीय युवक के सिर से डॉक्टरों ने निकाला 500 ग्राम का ट्यूमर
संजय गांधी पीजीआई में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 23 वर्षीय युवक के सिर आधा किलोग्राम भार का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। ट्यूमर की वजह से युवक का सिर में उभरी हुई गांठ और आंखों में असामान्य उभार नजर आ रहा था।
संस्थान में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार के सारण क्षेत्र के निवासी 23 वर्षीय नितेश का सिर पिछले कुछ समय से बड़ा होने लगा। सिर दर्द के साथ ही आंखों में भी असामान्य उभार नजर आने लगा। सिर में मस्तक में बहुत बड़ी गांठ हो जाने की वजह से वे बाहर निकलने में भी संकोच करने लगे। ऐसे में वे संजय गांधी पीजीआई में दिखाने आए। जांच करने पर ट्यूमर की पुष्टि हुई।
ऑपरेशन से पहले कम करना पड़ा ट्यूमर का रक्त प्रवाह
युवक के सिर की सर्जरी आसान नहीं थी, क्योंकि ट्यूमर में रक्तप्रवाह काफी ज्यादा था। इस प्रवाह को कम किए बिना सर्जरी करने पर खून रोकना मुश्किल हो जाता जो, उसके लिए घातक होती। इसको देखते हुए न्यूरोइंटरवेंशनिस्ट डॉ. विवेक और डॉ. सूर्यकांत ने रक्त का प्रवाह न्यूरोइंटरवेंशन क माध्यम से कम किया। इसके बाद सावधानीपूर्वक ट्यूकर निकाला गया। अब युवक स्वस्थ है।
ऑपरेशन में रहे शामिल
न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. कुंतल कांति दास, डॉ. स्वरजीत, सिस्टर वंदना, हेड एंड नेक सर्जन प्रो. अमित केसरी, प्लास्टिक सर्जरी विभाग की डॉ. अनुपमा तथा एनेस्थीसिया टीम के डॉ. सुमित, डॉ. सपना और डॉ. निधि।
23 वर्षीय युवक के सिर से डॉक्टरों ने निकाला 500 ग्राम का ट्यूमर