फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीडियाट्रिक सर्जन की कॉन्फ्रेंस में पीजीआई का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई में एमसीएच द्वितीय वर्ष की रेज़िडेंट डॉ. पूजा प्रजापति को केके शर्मा अवॉर्ड म - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के डॉक्टर और रेजिडेंट ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन्स की कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन किया है। यह कॉन्फ्रेंस उड़ीसा के पुरी में छह से नौ नवंबर के बीच हुई।
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस में एमसीएच द्वितीय वर्ष की रेज़िडेंट डॉ. पूजा प्रजापति को केके शर्मा अवॉर्ड में प्रथम पुरस्कार और “अर्ली जीआई ब्लीड पोस्ट कसाई पोर्टोएन्टरोस्टॉमी” विषय पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह एमसीएच तीसरे वर्ष के डॉ. तरुण कुमार को मिनिमली इनवेसिव सर्जरी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार। दूसरे वर्ष के एमसीएच रेजिडेंट डॉ. राहुल गोयल ने लैप्रोस्कोपिक मैनेजमेंट पर अपना शोध प्रस्तुत किया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बसंत कुमार ने सम्मेलन में विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। इसके साथ ही प्रो. डॉ. अंकुर मंडेलिया और प्रो. डॉ. विजय दत्त उपाध्याय ने भी व्याख्यान दिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें