फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सामान्य वजन के बावजूद मोटी त्चचा से भी संभव है मोटापा

विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई में शुक्रवार को पोषण माह के तहत कार्यक्रम
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक जरूरी नहीं कि सामान्य वजन वाले मोटापे के शिकार न हों। कई बार मोटी त्वचा वालों में सामान्य से ज्यादा फैट मिलता है। इसकी वजह से उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की समस्याएं हो सकती हैं। निदेशक शुक्रवार को पोषण माह के तहत संस्थान में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डाॅ.निरुपमा सिंह ने बताया कि पुरुषों के लिए बॉडी फैट 10–20 फीसदी और महिलाओं के लिए 18–28 फीसदी होना चाहिए। इससे ज्यादा बाॅडी फैट होना सामान्य वजन के बावजूद शरीर अस्वस्थ माना जाता है। इसे समझने के लिए बॉडी कंपोजीशन एनालिसिस करवाना चाहिए। इसमें शरीर में फैट, मसल्स, पानी और हड्डियों का संतुलन पता चलता है। डॉ. अर्चना सिन्हा ने बताया कि आहार में मौसमी फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, दूध-दही और सूखे मेवे शामिल करने के चाहिए। इसके साथ प्रोसेस्ड और तैलीय भोजन से बचना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा और वार्म-अप सेशन से हुई। इस माैके पर डॉ. शिल्पी पांडेय, डाॅ. रीता आनंद, डॉ. मोनिका दीक्षित माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें