संजय गांधी पीजीआई में न्यूरोसर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. अवधेश कुमार जायसवाल के मुताबिक जटिल न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशनों में न्यूरोमॉनिटरिंग को एक सुरक्षा उपाय के रूप में अपनाना अहम साबित होगा। प्रो.जायसवाल रविवार को संस्थान में हुए यूरोमॉनिटरिंग मास्टर क्लास-2025 में बोल रहे थे।
डॉ. कुंतल कांति दास और डॉ. सौमेन कांजीलाल ने बताया कि इस मास्टरक्लास में लगभग 40 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह जटिल न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशनों में न्यूरोमॉनिटरिंग को एक सुरक्षा उपाय के रूप में अपनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे राज्य भर में हमारे जरुरतमंद रोगियों के लिए जटिलता-मुक्त परिणाम सुनिश्चित होंगे। इस माैके पर डॉ. अली असगर मोयैदी, डॉ. सचिन बोरकर, डॉ. अशोक जरयाल और डॉ. विश्वनाथ भी शामिल हुए।