फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसजीपीजीआई गैस प्लांट कर्मचारियों ने की आउटसोर्स निगम में शामिल होने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। एसजीपीजीआई के मेडिकल गैस प्लांट में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों ने खुद को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने की मांग की है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र भेजकर नई निविदा में इसका प्रावधान करने की मांग की है। कर्मचारियों के मुताबिक कुछ कर्मचारी 15 से 32 वर्ष और अन्य पांच वर्ष से अधिक समय से प्लांट में काम कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने सेवाएं जारी रखीं। मेडिकल गैस प्लांट से संस्थान में ऑक्सीजन समेत अन्य मेडिकल गैसों की आपूर्ति होती है। कर्मचारियों ने नियत वेतन, अवकाश, चिकित्सा समेत निगम के अन्य लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें