फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मूट कोर्ट चयन प्रतियोगिता में भव्य शर्मा की टीम विजेता

विज्ञापन
मूट कोर्ट चयन प्रतियोगिता में भव्य शर्मा की टीम विजेता
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में मूट कोर्ट समिति की ओर से विश्वविद्यालय मूट कोर्ट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें द्वितीय से पांचवें वर्ष तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के चयन के लिए आंतरिक रैंकिंग निर्धारित करती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मूट प्रपोजल कॉर्पाेरेट एवं संवैधानिक कानून पर आधारित था। करीब 70 टीमों ने पंजीकरण कराया। मेमोरियल नॉकआउट दौर के बाद 32 टीमों ने मूट कोर्ट हॉल में आयोजित मौखिक दौर में प्रवेश किया। इसमें प्रारंभिक, एडवांस और फाइनल चरण शामिल रहे। प्रतियोगिता में भव्य शर्मा, जयश्री चक्रवर्ती और युवराज मालवीय की टीम विजेता रही। विजेता टीम ने सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार भी हासिल किया। टीम की जयश्री चक्रवर्ती को फाइनल राउंड का सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। देवार्चित सिंह, शुभ यादव और मानवी सिंह की टीम उपविजेता रही। शोध श्रेणी में अनुष्का सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता और देविका जैन को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार मिला। वहीं अक्षित जून को प्रारंभिक दौर का सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें