एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने पांच साल के बच्चे रुद्र की सर्जरी कर उसकी जान बचाई। बच्चे को रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बच्चे की जीभ अलग होकर सांस की नली में फंस गई थी। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की और उसे दो दिन वेंटिलेटर पर रखा गया। अब बच्चा स्वस्थ है।