लखनऊ। शादी का झांसा देकर चिनहट इलाके में रहने वाली युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया
है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर विभूतिखंड निवासी पिंटू कश्यप ने व उसके पिता ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद पिंटू शादी से मुकर गया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बाराबंकी की रहने वाली युवती मौजूदा समय में चिनहट में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रही है। उनके मुताबिक पिंटू से दो साल पहले मुलाकात हुई थी। मूलरूप से सीतापुर निवासी पिंटू की राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास दुकान है। उसने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र ने ने दवा देकर उनका गर्भपात कर दिया।
26 फरवरी को पिंटू ने शादी की बात करने के लिए कमरे पर बुलाया और उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसओ भरत पाठक ने बताया कि युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। फिर इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।