फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, पांच लाख रुपये ऐंठे

Sun, 14 Dec 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाली युवती ने मध्य प्रदेश ग्वालियर मुगलपुर बुजौली निवासी आकाश चौरसिया पर शादी का झांसा देकर सात वर्ष तक यौन शोषण और पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के दबाव बनाने पर आरोपी ने दिखाने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर गायब हो गया।
विज्ञापन


युवती के अनुसार आठ वर्ष पहले उनकी आकाश से दोस्ती हुई थी। उसने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर वह भी शादी के लिए राजी हो गईं। इसके बाद आरोपी उनका शारीरिक शोषण करने लगा। देखते-देखते सात वर्ष गुजर गए। उन्होंने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने चिनहट के उत्तरधौना स्थित आर्य समाज मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। आरोपी ने उनसे धीरे-धीरे करके पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी ने जल्द सामाजिक रूप से शादी करने और साथ घर लेकर चलने की बात कही। युवती का आरोप है कि आर्य समाज में की गई शादी के बाद आरोपी उनके साथ कुछ दिन रहा भी। अब उसने दूरी बना ली है और उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती का जल्द मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें