नगराम। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक दो वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। दो वर्ष बाद बालिग होने पर किशोरी ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने धमकी देकर उसे भगा दिया।
शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह 16 साल की थी तभी गांव के ही अनूप से उसकी बातचीत होने लगी। नजदीकियां बढ़ने पर अनूप शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। बालिग होने पर शादी का दबाव बनाने पर अनूप ने धमकाकर भगा दिया। बाद में पता चला कि उसने किसी दूसरे से कोर्ट मैरिज कर लिया। शिकायत पर निगोहां पुलिस एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करती रही। पीड़िता मंगलवार को अपनी मां के साथ डीसीपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।