फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मददगार बन महिला का किया यौन शोषण

Thu, 01 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में रहने वाली महिला ने दिल्ली के ओखला जामियानगर निवासी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी इमरान खान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पीड़िता का उनके पति से विवाद चल रहा था। एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात इमरान खान से हुई। इमरान ने उनकी मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि इमरान ने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उनका यौन शोषण किया। देखते-देखते दो वर्ष बीत गए। कुछ दिन पहले पीड़िता ने इमरान से शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा।
इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीपी के आदेश पर सआदतगंज थाने में इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के पहले से चार बच्चे हैं। उनका मेडिकल हो चुका है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पता चला है कि आरोपी इमरान खान मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस उसका पूरा पता ट्रेस करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें