फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। शादी का झांसा देकर गुडंबा की फूलबाग कॉलोनी निवासी प्राइवेट कंपनीकर्मी अश्वनी सिंह ने सैरपुर निवासी युवती का यौन शोषण किया। शादी से इन्कार करने के विरोध पर मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जानकीपुरम अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ मनोज कुमार कोरी ने बताया कि पीड़िता प्राइवेट कंपनी में काम करती है। चार साल पहले उनकी मुलाकात अश्वनी से हुई थी। अश्वनी ने उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर शोषण किया। 15 अप्रैल को आरोपी ने डालीगंज पुल के पास बुलाया। उन्होंने कार में बैठने से मना किया तो आरोपी ने उनका नाम सुसाइड नोट में लिखकर आत्महत्या की धमकी दी। पीड़िता आरोपी की कार में बैठ गई। आरोपी उनको छठामील होटल के पास लेकर पहुंचा और शिकायत करने पर मारपीट करते हुए धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें