फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाली युवती ने चिनहट के कंचनपुर निवासी विशाल कुशवाहा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, आरोपी व उसकी महिला मित्र ज्योति ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने रविवार को दोनों के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक दिसंबर 2023 में उनकी मुलाकात विशाल कुशवाहा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और घर आना-जाना शुरू हो गया। विशाल ने उनको प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बाद में आरोपी ने युवती को दूसरी जाति का होने की बात कहते हुए शादी से मना कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी। एसओ भरत पाठक ने बताया कि जल्द ही पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें