फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं को दी सिलाई मशीन, बेटियों में बांटी साइकिल

विज्ञापन
महिलाओं को दी सिलाई मशीन, बेटियों में बांटी साइकिल
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रविवार को रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी की ओर से इंस्टॉलेशन समारोह एवं स्वावलंबन ड्राइव कार्यक्रम हुआ। इसमें 11 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल और 11 महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रक्टि गवर्नर रोटेरियन डॉ. अशुतोष अग्रवाल रहे। पूर्व डिस्ट्रक्टि गवर्नर रोटेरियन रंजीत सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतुर्वेदी, सचिव रोटेरियन मनींद्र सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन गुरदीप सलूजा ने समाजसेवा के संकल्प को दोहराया। सदस्य अमरीश माथुर, किरणजीत सिंह, श्याम पचौरी, पीयूष सिंह, अजय टंडन, प्रतिक्षा आर्य, अजय रावल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें