फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी की मनमानी, जनता झेलती है सीवर चोक होने की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के सीवर सिस्टम के बेहतर रखरखाव और सफाई के लिए चार साल पहले लाई गई निजी कंपनी शुएज इंडिया अब मनमानी कर रही है। कंपनी तभी सक्रिय होती है जब किसी इलाके में बीमारी फैल जाए या घरों में सीवर उफनाने से नाराज लोग सड़क पर उतर आएं। कंपनी के कर्मचारियों पर काम के एवज में लोगों से पैसे मांगने के आरोप भी लगते हैं, जबकि गसीवर सिस्टम के मेंटेनेंस के लिए ही अब सालाना करीब 78 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में महीनों से सीवर उफना रहा है। यहां सफाई का काम तब शुरू हुआ जब अफ्रीकन स्वाइन फीवर से सुअरों की मौत होने लगी। प्रशासन की सख्ती के बाद भी निजी कंपनी के कर्मचारियों पर लोगों से काम के एवज में पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। कंपनी सीवर के टूटे ढक्कन तक नहीं बदल रही। ऐसा ही हाल मालवीय नगर वार्ड करहेटा का है। सफाई नहीं होने से हाल ही इलाके के कई घरों में सीवर का गंदा पानी भर गया था। यहां पर काम तब हुआ जब इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बेगम हजरत महल वार्ड के शेखूपुरा इलाके में भी एक महीने से सीवर चोक था। लोग लगातार कंपनी से सफाई कराने की मांग कर रहे थे। यहां काम तब शुरू हुआ जब घरों में सीवर उफनाने लगा और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अलीगंज के फतेहपुर इलाके में हाल ही निजी कंपनी ने सीवर सफाई का काम तब शुरू किया जब इलाके में संक्रामक रोग से दो लोगों की मौत हो गई। इससे पहले क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत के बाद भी कंपनी ने सीवर सफाई को लेकर काम शुरू नहीं कराया।
चार साल से निजी कंपनी कर रही काम
चार साल पहले शासन ने ‘वन सिटी वन ऑपरेटर’ योजना के तहत शहर में सीवर सिस्टम के मेंटेनेंस का काम जलकल विभाग से लेकर शुएज इंडिया को सौंपा था। दावा किया गया था कि कंपनी अत्याधुनिक मशीनों के जरिये सफाई का काम कराएगी। शिकायतों का तत्काल निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

पार्षद कंपनी के काम से नाखुश
कांग्रेेस पार्षद दल की नेता ममता चौधरी का कहना है कि निजी कंपनी करहेटा में यदि शिकायत का निस्तारण समय पर करती तो घरों में सीवर का पानी नहीं भरता। यही नहीं, मालवीय नगर के पीछे गली में सीवर लाइन चोक हो चुकी है। शिकायत के बावजूद निजी कंपनी ने नई सीवर लाइन नहीं डाली है। बेगम हजरत महल बजरंगी बली वार्ड के पार्षद मो. सलीम ने कहा कि कंपनी ने शेखूपुरा में काम तब शुरू किया जब घरों में सीवर उफनाने लगा। अलीगंज वार्ड के पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने कहा कि फतेहपुर गांव में सीवर सफाई तब हुई जब बीमारी से दो मौतें हो गईं। कॉल्विन कॉलेज वार्ड के पार्षद प्रमोद सिंह राजन कहते हैं कि इलाके में सीवर लाइनें चोक रहती हैं। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है।
पैसे मांगने वाले कर्मचारी पर होगी एफआईआर
शुएज कंपनी के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल का कहना है कि शिकायतों के समय से निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाता है। फैजुल्लागंज में करीब 600 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। सीवर सफाई के नाम पर पैसे मांगने की पार्षद की शिकायत तो मिली है, लेकिन वे कर्मचारी का नाम नहीं बता पाए। जैसे ही पूरी जानकारी मिलेगी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यदि कहीं सीवर की समस्या है तो लोग टोल फ्री नंबर 18003130522 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें