फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो महीने में उफना रहा सीवर, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम, अलीगंज और फैजुल्लागंज में सीवर की समस्याओं का निस्तारण दो महीने में भी नहीं किए जाने पर विधायक नीरज बोरा ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद जलकल विभाग ने निजी कंपनी सुएज इंडिया को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उत्तरी विधानसभा के विधायक नीरज बोरा ने जलकल विभाग के जोन तीन के अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें कहा कि उनके क्षेत्र में दो महीने से सीवर की समस्याएं लंबित हैं, पर कार्रवाई नहीं हो रही। क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता सबसे ज्यादा सीवर की शिकायतें ही कर रही है।
विधायक ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए 10 दिन का समय दिया है। कहा कि तय समय में निस्तारण न हुआ तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद महाप्रबंधक जलकल कुलदीप सिंह ने जोन तीन के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी कहा कि इसमें लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी। सुएज इंडिया को भी नोटिस भेजकर चेतावनी दी गई कि 10 दिन में शिकायतों का निस्तारण न हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त को मामले की जानकारी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें