फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग के सात वार्डों में पानी की पाइप लाइन के ऊपर डाल दी सीवर लाइन

विज्ञापन
गंदे पानी की आपूर्ति के बारे में बताते स्थानीय लोग। 
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग इलाके के गुरुनानक नगर वार्ड के नटखेड़ा में पानी की पाइप लाइन के ऊपर ही सीवर लाइन बिछा दी गई है। इस इलाके के सात वार्डों के ज्यादातर हिस्सों का हाल यही है। इसके चलते इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति दूषित हो गई है। करीब एक साल से लोगों के घरों में गंदा व बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे लगभग दो लाख लोग परेशान हैं। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामलों के बाद अब यहां जिम्मेदारों की नींद टूटी है और सीवर लाइन शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



अमृत मिशन योजना के तहत आलमबाग क्षेत्र के सात वार्ड गुरुनानक नगर, गीतापल्ली, ओमनगर, रामजीलाल नगर, बाबूकुंज बिहारी और सरदार पटेल नगर में वर्ष 2019 में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इसके लिए करीब 240 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इन वार्डों में ज्यादातर इलाके तंग गलियों वाले हैं। इसी के चलते जल निगम ने पहले से पड़ी पानी की पाइप लाइन के ठीक ऊपर सीवर लाइन डाल दी। इस पर आपत्ति भी उठी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।



सीवर लाइन डालते समय कई स्थानों पर पहले से मौजूद पानी की पाइप लाइन टूट गई। ठेकेदारों ने इसकी मरम्मत भी कामचलाऊ ही की। नतीजतन, पानी की आपूर्ति दूषित हो गई। बाबूकुंज बिहारी वार्ड की पार्षद के पति सुधीर मिश्रा का कहना है कि करीब एक साल से वार्ड के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल निगम ने पानी की लाइन के ऊपर ही सीवर लाइन डाल दी, जिससे यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन



एक साल से आ रहा दूषित पानी

जब से सीवर लाइन डाली गई, तब से सीवर युक्त बदबूदार पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गली नंबर छह में रहने वाले लोग करीब एक साल से इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। शिकायत करने पर अधिकारी कहते हैं कि समस्या दूर हो जाएगी, मगर होता कुछ नहीं। - रेखा, पवनपुरी

कई लोग हो चुके हैं बीमार
पानी की लाइन के पास ही सीवर लाइन डाल दी गई है। इससे घरों में दूषित पानी आता है। कई बार गंदा पानी पीने से लोग बीमार भी हो चुके हैं। जलकल अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। पीने का पानी दूसरी जगह से लाना पड़ता है। - अनीता भारती,
ओम नगर

नहीं हो रही कोई सुनवाई

जब से पानी की लाइन के ऊपर सीवर की लाइन डाली गई है, तब से अक्सर सीवर युक्त पानी आ रहा है। लगातार शिकायत कर रहे हैं, मगर अधिकारी सुन नहीं रहे। करीब एक साल से इसी समस्या से परेशान हैं। पहले सीवर लाइन नहीं थी तो ऐसा नहीं होता था। - प्रेम कुमार गुप्ता,
पवनपुरी

-
आलमबाग इलाके में पानी की पाइप लाइन के ऊपर सीवर लाइन पड़ गई है, जिससे दूषित पानी की समस्या बनी है। यह कार्य जल निगम ने कराया है। इस संबंध में जल निगम को पत्र लिखा जा चुका है। अब सीवर लाइन को पानी की पाइप लाइन से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


- कुलदीप सिंह,
महाप्रबंधक, जलकल विभाग

गंदे पानी की आपूर्ति के बारे में बताते स्थानीय लोग। 

गंदे पानी की आपूर्ति के बारे में बताते स्थानीय लोग। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें