फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ​शिवम, सूरज, आकाश और मुदित। - फोटो : पकड़े गए आरोपी ​शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कई चोरियों का खुलासा किया है। उनके पास चोरी के सामान के साथ रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वृंदावन के कासा ग्रीन अपार्टमेंट के पास जांच के दौरान न्यू गड़ौरा खान मार्केट निवासी सूरज गौतम, गोविंद गली नटखेड़ा निवासी शिवम विश्वकर्मा, सेक्टर-8 एलडीए कॉलोनी निवासी मुदित साहा व गुरु नानक वाटिका आलमबाग निवासी आकाश वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने वृंदावन में पीजीआई के वैज्ञानिक एसके सेंथिल, वृंदावन सेक्टर-10सी में रहने वाले अमित कुमार, वरिष्ठ कारोबारी मुकेश बहादुर सिंह व वृंदावन सेक्टर-5 निवासी संदीप अग्रवाल के घर में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनके पास से 7,350 रुपये व मुकेश बहादुर सिंह के घर से चोरी गई तिजोरी बरामद की है।

पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।- फोटो : पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।

पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।- फोटो : पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।

पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।- फोटो : पकड़े गए आरोपी शिवम, सूरज, आकाश और मुदित।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें