कैफी आजमी एकेडमी मेंसाझी दुनिया की ओर से आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता व
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने कहा कि पत्रकारिता का हाल जो वर्तमान में है वो दुनिया में हो रहे सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी के प्रभाव के कारण हैं। इंटरनेट का दुरुपयोग हो रहा है। दुनिया की करीब 75 प्रतिशत आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही है। जिसकी वजह से यह शक्तिशाली हो गया है। इंटरनेट के दुरुपयोग से ही तानाशाही बढ़ी है। मौका था निशातगंज स्थित कैफी आजमी एकेडमी में बृहस्पतिवार को साझी दुनिया की ओर से आयोजित ''पहरे में पत्रकारिता'' विषय पर आयोजित गोष्ठी का।मौके पर लखनऊ यूनिवर्सिटी के सेवा निवृत्त प्रोफेसर नदीम हसन, साझी दुनिया की अध्यक्ष सबिया अनवर ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन कहकशा ने किया।
कैफी आजमी एकेडमी मेंसाझी दुनिया की ओर से आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता व
कैफी आजमी एकेडमी मेंसाझी दुनिया की ओर से आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता व