फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण ब्लास्ट: अवैध तरीके से घर में हो रही थी गैस रीफिलिंग, दो बच्चों सहित सात घायल; अस्पताल में भर्ती

Fri, 06 Dec 2024 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में परिजन और लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबग्गा में शुक्रवार रात रसोई गैस के अवैध गोदाम में गैस रिफिलिंग के दौरान धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम के शटर के परखचे उड़ गए। दीवारों में दरारें आ गईं। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मुर्दापुर दुबग्गा निवासी रोहित गुप्ता के मकान में रसोई गैस का अवैध गोदाम बनाया गया है। शुक्रवार रात वहां मजदूर व्यावसायिक सिलिंडर से घरेलू में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। धमाके से भीतर काम कर रहे मजदूर आदर्श विहार ठाकुरगंज निवासी मोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा और रंजीत छिटककर दीवार से टकरा गए।

Trending Videos

धमाका इतना तेज था कि घर के बाहर से गुजर रहे पड़ोसी मोहम्मद सिराज का बेटा मो. जीशान (5) और बेटी आयशा (7) भी चपेट में आ गए। पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए। गोदाम के भीतर फंसे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर लोग उस ओर दौड़े। हालांकि, काफी देर तक किसी की भीतर जाने की हिम्मत नहीं हुई।
 

मजदूरों ने भागकर बचाई जान, एक छत से कूदा

दर्द से तड़प रहे मजदूर गोदाम से भागकर छत पर पहुंचे। खौफ के कारण एक मजदूर छत से नीच कूद गया। वहीं, तीन अन्य भागकर पड़ोसी फरजाना की छत पर पहुंचे। एक मजदूर के कपड़े में आग लगी हुई थी। यह देखकर फरजाना अपनी बेटी को लेकर घर के बाहर भाग निकलीं। इसके बाद तीन मजदूर बाहर निकले और कुछ दूर जाकर गिर पड़े। चारों गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
 

मजदूरों की हालत देखकर वहां मौजूद लोग सिहर गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से चारों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं, जीशान और आयशा को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद सिराज चिकन कारोबारी हैं।
 

दहल उठा आसपास का इलाका

गैस गोदाम में हुआ धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा। कुछ देर के लिए लोगों को लगा कि कहीं पर बम विस्फोट हुआ है। यही नहीं, आग की लपटें करीब 30 फीट ऊंची निकल रही थीं। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझ गई। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। विस्फोट होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन

भाग निकला गोदाम मालिक

घटना के बाद गोदाम मालिक अशोक गुप्ता मौके से भाग निकला। मौके पर दो डाला गाड़ी में सिलिंडर रखे थे। हालांकि, एक डाला गाड़ी लेकर अशोक वहां से निकल गया। अशोक के दो बेटे हैं, जो मौके पर नहीं मिले। पुलिस अशोक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें