फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सौमित्र विहार आवासीय योजना सहित विकास की कई योजनाएं अटकीं

विज्ञापन
सौमित्र विहार आवासीय योजना।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के शुभारंभ और शिलान्यास का इंतजार बढ़ गया है। आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार आवासीय योजना की लॉन्चिंग से लेकर एलडीए की ग्रीन कॉरिडोर योजना के कार्यों तक का कार्यक्रम सोमवार को नहीं हो सका। इन योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होना था। अब इनके दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहनलालगंज स्थित सौमित्र विहार आवासीय योजना की लॉन्चिंग करीब एक साल से टल रही थी। इस बार इसके शुरू होने की उम्मीद थी। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर योजना में डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने फ्लाईओवर का लोकार्पण होना था। वहीं, फैजुल्लागंज में बाढ़ की समस्या दूर करने के लिए 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के निर्माण का शिलान्यास प्रस्तावित था।
इसके अलावा बैकुंठधाम से 1090 चौराहा होते हुए लामार्टिनियर के पास क्रिकेट स्टेडियम तक ग्रीन कॉरिडोर योजना के तहत बनने वाले फ्लाईओवर का भूमिपूजन होना था। आईटी सिटी योजना में जमीन देने वाले किसानों को भूखंडों के आवंटन पत्र भी दिए जाने थे। इस तरह एक ही कार्यक्रम में शहर की आवासीय, यातायात और बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया जाना था।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को शहर में मौजूद हैं, लेकिन ये कार्यक्रम उनके निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं। एलडीए और आवास विकास परिषद की ओर से भी इनके संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। अब दिसंबर में इनके आयोजन की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, नई तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें