फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात लोगों को कुत्ते ने काटा, पहुंचे अस्पताल

Tue, 25 Jun 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सोमवार को सात लोगों को कुत्ते ने काट लिया। उन्हें सीएचसी मल्हीपुर लाया गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर निवासी राजदेई (65) को सोमवार सुबह घर के बाहर निकलते ही कुत्ते ने काट लिया। सागर गांव निवासी सुधीर (8) व दुर्गेश (18) को सोमवार घर के बाहर कुत्ते ने काट लिया। वहीं पिपरहवा निवासी सतीश (17) व लक्ष्मणपुर निवासी अंकिता (14), ककरदरी निवासी कृष्णा (20) तथा सोनवा थाना क्षेत्र के अहिरा नसीरगंज निवासी बाबू (28) को कुत्ते ने काट लिया। जिन्हें परिवार के लोग सीएचसी मल्हीपुर लाए। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी के चिकित्सक डाॅ. रविंद्र सोनकर ने बताया वर्तमान में रोजाना कुत्ता काटने के पांच से 10 मरीज सीएचसी आ रहे हैं। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी ने बताया कि सीएचसी सहित क्षेत्र के सभी पीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें