कटरा (श्रावस्ती)। ब्लॉक सभागार इकौना में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख इकौना मिथिलेश पांडे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे भी मौजूद रहे।
बैठक में मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचम आयोग योजना, सभी प्रकार के पेंशन, कृषि रक्षा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पशुपालन, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा विभाग से संचालित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने लोगों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में योगदान करने की अपील की। इस दौरान बीडीओ चंद्रभूषण त्रिपाठी, एडीओ पन्नालाल निगम, दुर्गा देवी, गौरी यादव, रामनिवास, सतराम यादव, पूजा राम व इनायत उल्ला आदि मौजूद रहे।