लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सात कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को पदोन्नत किया गया। साथ ही 19 रेल कर्मचारी सेनानिवृत्त हुए जिनके लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
हजरतगंज स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में पदोन्नति का आदेश दिया और राजेश कुमार गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र और सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक मो. याकूब शेख के साथ ही मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।