फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रविवार को इसके सात नए मरीज मिले। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पूर्व में अस्पताल में भर्ती एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। होम आइसोलेट तीन मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। अब लखनऊ में सक्रिय मामले 66 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहा है।
केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह जाने से बचें, मास्क लगाएं। हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने से भी संक्रमण का प्रसार कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें