फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुष्ठ रोगी खोज अभियान में मिले सात नए मरीज

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में छात्राओं को कुष्ठ रोग की जानकारी देतीं वार्ड
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों व संभावितों को चिह्नित कर रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी कर रही है। इस अभियान के तहत अब तक सात लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में 14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 1314 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम बनाई गई है। इन टीमों की निगरानी के लिए 260 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। टीम में शामिल कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी एकत्रित कर रही हैं। लक्षण के आधार पर मरीजों को नजदीकी सीएचसी, पीएचसी व जिला चिकित्सालय पर पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदत्त नगर गिरंट में वार्डेन सुशीला त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि अब तक करीब 300 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई है। इनमें से सात मरीजों में कुष्ठ की पुष्टि हुई है। इनमें सिरसिया के चार, गिलौला के दो व इकौना का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें