फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर सात और केस, प्लाॅट के नाम पर 80.68 लाख की ठगी का आरोप

Thu, 08 May 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंसल पर सात और केस, प्लाॅट के नाम पर 80.68 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सात और केस दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों ने कंपनी पर 80.68 लाख से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमेठी के कोरवा स्थित एचएएल काॅलोनी निवासी नवीन कुमार के मुताबिक दिसंबर 2011 में 18.50 लाख रुपये का भुगतान कर मिडलिंक रियल्टर्स प्रा.लि. के जरिये अंसल में प्लॉट बुक कराया था। इसी तरह रायबरेली निवासी विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव ने वर्ष 2010 में 11.48 लाख व गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी प्रशांत सिन्हा ने वर्ष 2012 में 15.98 लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था। न तो कोई विकास कार्य हुआ और न ही रजिस्ट्री की गई।
विज्ञापन

इंदिरानगर सेक्टर-15 निवासी राम मुनीश ने वर्ष 2011 में 8.95 लाख रुपये देकर और इंदिरानगर की सुषमा तिवारी ने वर्ष 2009 में 2.59 लाख रुपये देकर आस्था योजना अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराया था। कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2007 में प्लॉट बुक कर 10.65 लाख रुपये जमा किए थे। दिल्ली निवासी आनंद शंकर पांडेय ने वर्ष 2010 में अंसल की आवासीय योजना में प्लॉट बुक कर 12.51 लाख रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें