सीतापुर जिले में मलेरिया के रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सात मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल कोई मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है।
सीतापुर। जिले में मलेरिया के रोजाना केस सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल की जांच में मलेरिया के सात मरीज मिले है। इन मरीजों का प्राथमिक इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल में 360 मरीजों की बुखार की जांच की गईं। जांच में पॉजिटिव मिले मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि कोई मरीज गंभीर नहीं है।