फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रहस्यमय बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात की मौत

Mon, 01 Apr 2024 07:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे डंडी गांव में पिछले दो सप्ताह में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पड़ताल की और दवा का छिड़काव कराया। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि गांव के लोगों की जांच कराई जा रही है। पांच लोगों की मौत किसी न किसी बीमारी से हुई है।
विज्ञापन

सलोन क्षेत्र के ममुनी ग्राम सभा स्थित पूरे दांडी गांव निवासी जगदीश मौर्य (65) की आठ मार्च को मौत हो गई थी। इसके बाद इसी परिवार के शिव बहादुर की 17 मार्च को, ठाकुरदीन की 26 मार्च को, राम नारायण की 28 मार्च और रामेश्वर की 30 मार्च को मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वहीं, इसी गांव से सटे पूरे जुड़ावन का पुरवा गांव में 19 मार्च को राम कुमार पासी और 22 मार्च को राज लाल पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। एक के बाद एक हो रहीं मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की सयुंक्त टीम ने गांव का दौरा किया। इसके बाद दवा का छिड़काव कराया गया। ग्रामीण सत्यपाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित कर रहस्यमय मौतों की जानकारी दी थी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई हुई थी। सभी मृतक किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें पांच मौतों की ही सूचना मिली थी, फिर भी गांव में लोगों की जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने पर ही मौतों की वास्तविक स्थित ज्ञात हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें