फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सात आईएएस व 109 पीसीएस अफसरों के तबादले

Sun, 14 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी सरकार ने शनिवार को सात आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें लखनऊ, मुरादाबाद व चित्रकूट मंडलों में नए मंडलायुक्तों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय को लखनऊ के मंडलायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टी. वेंकटेश को सूबे का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए जाने से खाली था।

इसके अलावा एसडीएम स्तर के 109 पीसीएस अफसरों को भी इधर से उधर किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर ये तबादले किए गए हैं। आयोग ने कहा था कि तीन साल से एक जगह तैनात अफसरों को हटाया जाए।
विज्ञापन


शासन की ओर से किए गए तबादलों में सबसे अहम बदलाव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज सिंह से जुड़ा है। सरकार ने गत 29 जुलाई को सिंह को यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक पद से हटाने के बाद समाज कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया था। पर, एक हफ्ते बाद सात अगस्त को ही उनसे इस विभाग की जिम्मेदारी ले ली गई और उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

इन पदों पर इन अधिकारियों की हुई नियुक्ति

समाज कल्याण महकमे की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेनुका कुमार को सौंपी थी। एक हफ्ते के भीतर सरकार का इरादा फिर बदला।

शासन ने रेनुका से समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस लेकर मनोज सिंह को फिर से समाज कल्याण का प्रमुख सचिव बना दिया। सिंह समाज कल्याण विभाग के साथ पिछड़ा वर्ग कल्याण व विकलांग कल्याण महकमे के प्रमुख सचिव तथा आयुक्त विकलांगजन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखते रहेंगे।

इसके अलावा चित्रकूट के मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू को वहां हटाकर मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बना दिया गया है। राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव मुरली मनोहर लाल को चित्रकूट का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

निदेशक महिला कल्याण ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। एपीसी शाखा में विशेष सचिव भवानी सिंह खगारौत को महिला कल्याण का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें