फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : बच्चों के नामांकन में अमेठी समेत सात जिले पिछड़े, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दी चेतावनी

Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए यू डायस पोर्टल पर ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हापुड़, शामली, अमेठी, बागपत, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर व बलरामपुर जिले नामांकन में पिछड़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सकल नामांकन अनुपात के आंकड़ों में अमेठी समेत सात जिले पिछड़े निकले हैं। इन जिलों में लक्ष्य के मुकाबले बच्चों के कम दाखिले हुए हैं।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए यू डायस पोर्टल पर ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हापुड़, शामली, अमेठी, बागपत, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर व बलरामपुर जिले नामांकन में पिछड़े हैं। चूंकि सभी के लिए शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन जरूरी है। माना जा रहा है कि बच्चों का नामांकन कम होने या फिर यू डायस पोर्टल पर सही सूचना न उपलब्ध कराने से इन जिलों का प्रतिशत गिरा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने संबंधित जिलों के डीएम से यह सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की है यू डायस प्लस पोर्टल पर सभी स्कूलों की सही सूचनाएं अपलोड कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें