लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर 3 के पास रविवार सुबह फसाड लाइटिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कुछ देर केलिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। यहां के अग्नि शमन दल ने तत्काल आग पर काबू पा लिया।
गौरतलब है कि बीते साल 15 अगस्त से फसाड लाइटिंग शो शुरू किया गया था। विधान भवन प्रशासन ने लाइटिंग की सुरक्षा की समीक्षा के निर्देश दिए हैं।