फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सीएमओ और एक सीएमएस का तबादला, सीतापुर, गोंडा में नए सीएमओ, सुल्तानपुर में सीएमओ-सीएमएस दोनों बदले

Tue, 24 Nov 2020 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
शासन ने मंगलवार को सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सीएमओ और एक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस को बदल दिया है। मेरठ में कोरोन संक्रमण नियंत्रण में फेल होने पर सीएमओ पर गाज गिरी है। इसके अलावा सीतापुर, गोंडा, सुल्तानपुर, ललितपुर, प्रयागराज और मीरजापुर के सीएमओ का भी तबादला किया गया है।  
विज्ञापन


शासन ने सीतापुर के सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा का तबादला बस्ती जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर किया है। उनकी जगह डॉ. मधु गैरोला को सीएमओ सीतापुर बनाया गया है। वह अभी तक गोंडा की सीएमओ की थी। जिला चिकित्सालय रायबरेली में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉ. अजय सिंह गौतम को गोंडा का सीएमओ बनाया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी झांसी डॉ. डीके गर्ग को सीएमओ ललितपुर के पद पर भेजा गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान से सम्बद्ध डॉ. धर्मेद्र कुमार त्रिपाठी को सीएमओ सुल्तानपुर बनाया गया है। सीएमओ सुल्तानपुर के पद पर रहे डॉ. चंद्र भूषण नाथ त्रिपाठी को जिला चिकित्सालय अयोध्या में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।

इसी तरह सीएमओ प्रयागराज रहे डॉ. गिरजा शंकर बाजपेयी को अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह सीएमओ प्रयागराज डॉ. प्रभाकर राय बनाए गए हैं। डॉ. प्रभाकर राय अभी तक सुल्तानपुर जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक थे। जिला महिला चिकित्सालय वाराणसी के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रभु दयाल गुप्ता को सीएमओ मीरजापुर बनाया गया है। मीरजापुर सीएमओ रहे डॉ. ओम प्रकाश तिवारी को वरिष्ठ परामर्शदाता एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी के पद पर भेजा गया है। बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरेश चंद्र कौशल को सीएमएस जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर बनाया गया है।
विज्ञापन


मेरठ सीएमओ पर गिरी गाज
कोरोना संक्रमण नियंत्रण में फेल रहे मेरठ के सीएमओ डॉ. राज कुमार पर शासन की गाज गिरी है। दो दिन पहले ही प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने मेरठ का निरीक्षण किया था। माना जा रहा है कि वहां की समीक्षा में सीएमओ डॉ. राजकुमार कोरोना नियंत्रण में सक्षम नहीं पाए गए थे। उन्हीं की रिपोर्ट के बाद डॉ. राजकुमार को हटाने का फैसला किया गया। डॉ. राज कुमार को मेरठ मंडल में ही संयुक्त निदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें