फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल-अस्पताल वाली सात इमारतों को किया सील

विज्ञापन
इंदिरानगर इलाके में अवैध भवनों को सील करती आवास विकास की टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के करीब 11 दिन बाद आवास विकास परिषद हरकत में आया है। शुक्रवार को इंदिरा नगर में सात अवैध कॉमर्शियल इमारतों को सील किया गया। इनका निर्माण आवासीय भूखंडों पर किया गया था। इन इमारतों में होटल, अस्पताल, लाइब्रेरी का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन


बीती 22 जून को अलीगंज में बिना सुरक्षा मानकों के एक अवैध बिल्डिंग में चलाए जा रहे एनिमेशन सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की जान चली गई थी। यह कॉमर्शियल बिल्डिंग भी आवासीय भूखंड पर अवैध रूप से बनाई गई थी। घटना के बाद एलडीए ने लगातार दो दिन अभियान चलाकर बिना फायर सेफ्टी वाली करीब 150 इमारतों, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी व अन्य प्रतिष्ठानों को सील किया था। इनमें सबसे अधिक संख्या कोचिंग संस्थानों की थी।


अलीगंज अग्निकांड के बाद आवास विकास परिषद ने अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ शुक्रवार को पहली बार कार्रवाई की है। परिषद की टीम ने इंदिरा नगर इलाके में भू उपयोग के विपरीत बनाई गईं सात इमारतों को सील किया। इन इमारतों में फायर सेफ्टी और सेट बैक जैसे मानकों का भी पालन भी नहीं किया गया था। आने-जाने के लिए एक ही रास्ता था। आग लगने पर यहां बड़ा हादसे का खतरा था।
विज्ञापन


इन भवनों पर हुई कार्रवाई
0 भवन संख्या 15/86 में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील किया गया।
0 भवन संख्या 13/25 में चल रहे होटल, लाइब्रेरी और रेंटल रूम्स के व्यावसायिक परिसर को बंद किया गया।
0 भवन संख्या 13/136 में आवासीय प्लॉट पर बिना अनुमति चल रहे अस्पताल पर ताला लगा।
0 भवन संख्या 12/3 व 12/13 को मिलाकर अवैध होटल संचालन पर सीलिंग की गई।
0 भवन संख्या 13/550 में आवासीय क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध बन रहे निर्माणाधीन होटल का काम रुकवाकर सील किया गया।
0 भवन संख्या 12/5 में बिना स्वीकृति के संचालित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को सील किया गया।

0000
जिन बिल्डिंगों को सील किया गया है, उन पर भू उपयोग के विपरीत निर्माण किया गया था। यह आवासीय भूखंड और उन पर अवैध निर्माण कर होटल और अस्पताल चलाए जा रहे थे। फायर सेफ्टी और सुरक्षा के उपाय भी नहीं थे। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-अभिषेक नाथ तिवारी,
अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद

इंदिरानगर इलाके में अवैध भवनों को सील करती आवास विकास की टीम। - फोटो : संवाद

इंदिरानगर इलाके में अवैध भवनों को सील करती आवास विकास की टीम। - फोटो : संवाद

इंदिरानगर इलाके में अवैध भवनों को सील करती आवास विकास की टीम। - फोटो : संवाद

इंदिरानगर इलाके में अवैध भवनों को सील करती आवास विकास की टीम। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें