लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रविवार को स्टंट के दौरान एसडीओ के बेटे की मौत के बाद से पुलिस ने सोमवार को फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने जनेश्वर मिश्र पार्क के आस पास और जी-20 रोड पर दोपहर से बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
इंस्पेक्ट सुधीर अवस्थी व उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान वहां फर्राटा भर रहे सात लोगों की बाइक सीज कर दी। जबकि 65 लोगों के चालान काटे। इनमें वे लोग भी शामिल रहे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस दौरान वाहन चालक दूसरे रास्तों पर निकले तो वहां भी पुलिस ने उन्हें पकड़ा। दिन भर पुलिस गश्त करती नजर आई।
अभिभावकों को दी गई हिदायत
चेकिंग के समय पकड़े गए वे बाइक सवार जो किशोर थे पुलिस ने उनके अभिभावकों को कॉल कर वाहन देने की सलाद ही। साथ ही दोबारा फर्राटा भरते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की भी हिदायत दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें भी चेतावनी देकर छोड़ा गया, जो एक बाइक पर तीन सवार थे।
12 स्थलों पर बनेंगे ब्रेकर
जनेश्वर मिश्र पार्क के आस पास और जी-20 रोड पर स्टंट करने वाले और बाइक सवारों पर रफ्तार कसने के लिए जल्द ही 12 स्थलों पर जल्द ही ब्रेकर बनेंगे। प्रत्येक ब्रेकर में तीन सौ मीटर की दूरी रहेगी। इसके निर्माण के लिए गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने कमिश्नरेट मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही एलडीए को पत्र भेजा जाएगा।
विपरीत दिशा से आ रहा था स्कूटी सवार
इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल करने में सामने आया है कि स्कूटी सवार विपरीत दिशा से आ रहा था। वहीं, नैतिक की बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी इसलिए हादसा हो गया। हालांकि, अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
ये है मामला
गोमतीनगर विस्तार में रविवार सुबह मूलरूप से बाराबंकी के कोठी सरायमीर के रहने वाले एसडीओ राम इकबाल नोएडा का बेटा नैतिक (16) जनेश्वर पार्क के गेट नंबर पांच के सामने एक पहिये के बल पर स्टंट कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से नैतिक की बाइक टकरा गई थी। फिर डिवाइडर से लड़कर सिर फटने से उसकी मौत हो गई थी। जबकि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गएथे।
जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने वाहनों की जांच करती पुलिस।