फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के मानक तय करें : राज्यपाल

Mon, 05 Oct 2020 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए यूजीसी के मानकों के अनुसार समान मानक व प्रक्रिया निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों में महिला अध्ययन केंद्र स्थापित करने तथा शिक्षकों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सोमवार को बैठक में बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने यूजीसी से 11वीं पंचवर्षीय योजना में की गई व्यवस्था के तहत सभी विवि में महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने शिक्षकों के चयन के लिए मानक तय करने के लिए कुलपतियों को विचार-विमर्श कर सुझाव देने के निर्देश दिए।

नई शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह शिक्षा नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देने में भूमिका निभाएगी और भारतीय शिक्षा तंत्र अंतर्राष्ट्रीय मानकों के करीब पहुंचेगा। वे सोमवार को द एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (एसोचैम), नई दिल्ली की ओर से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुए वेबिनार में बोल रही थीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा इस शिक्षा नीति में देश को ताकतवर बनाने, विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने, नागरिकों को और सशक्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर बनाने पर जोर दिया गया है। बुनियादी शिक्षा ही बच्चे के भावी जीवन की आधारशिला होती है। इसलिए शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा में अध्ययन को महत्व दिया गया है। यह नीति कौशल आधारित समझ और रोजगारपर है। यूपी सरकार ने इसके क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स बनाया है। एसोचैम जैसे संगठन उद्योग और व्यावसायिक नोट्स तैयार करने के साथ शैक्षणिक संस्थानों की नेटवर्किंग में काफी संवेदनशीलता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें