महिलाओं को ‘तोहफा-ए-रमजान’ वितरित किया गया।
लखनऊ। रमजान के अवसर पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में जरूरतमंद 200 महिलाओं को ‘तोहफा-ए-रमजान’ वितरित किया गया। इमाम ईदगाह लखनऊ एवं सेंटर के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि खुदा के बंदों की खिदमत करना बड़ी इबादत है और रोजा इंसान में तकवा, सब्र और हमदर्दी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि रमजान में की गई हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। तोहफा-ए-रमजान के रूप में चावल, आटा, दाल, चीनी, तेल और खजूर सहित जरूरी खाद्य सामग्री वितरित की गई। मौलाना खालिद रशीद ने अपनी तकरीर में संपन्न लोगों से अपील की कि वे रमजान में आगे बढ़कर गरीबों की मदद करें। इस मौके पर ऑफिस सेक्रेटरी गुफरान अहमद भी मौजूद रहे।