लखनऊ। भारत विकास परिषद पूर्वी-शाखा सेवा ट्रस्ट के जरिये संचालित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल गोमतीनगर खरगापुर के नए परिसर का उद्घाटन होम्योपैथ चिकित्सक एवं पूर्व निदेशक होम्योपैथिक निदेशालय प्रो. बीएन सिंह ने किया। यहां क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन मौजूद रहे। अस्पताल में रविवार को छोड़कर रोज दवाएं मिलेंगी। रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 रुपये होगा और होम्योपैथी दवा मुफ्त मिलेगी। इस दौरान राजेश मल्होत्रा, नरेश कुमार श्रीवास्तव, शाखा अध्यक्ष टीएन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।