फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ संविदा बस चालकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग डिपो में तैनात संविदा चालकों को मनमानी भारी पड़ गई। बगैर सूचना दिए महीनों से गायब नौ चालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इन्हें नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके चालक ड्यूटी पर नहीं लौटे। इसके बाद चारबाग डिपो के इन चालकों की सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई है। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम ने बताया कि अनिल कुमार प्रजापति, देशराज, राजू गुप्ता, राम निवास, रोहित कुमार त्रिवेदी, सचिन कुमार गौतम, संतोष वर्मा, संतोष कुमार यादव और सुधीर कुमार द्वितीय की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए दोबारा भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें