फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ढाई माह में नहीं बदला सर्विस केबल, आग लगने का अंदेशा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। जवाहर भवन उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर ने कारोबारी का जर्जर सर्विस केबल शिकायत करने के ढाई महीने बाद भी नहीं बदला। इससे आग लगने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

श्रीराम टावर के कारोबारी नीरज जौहर ने बताया कि शोरूम में 20 किलोवाट का व्यावसायिक बिजली कनेक्शन (आईडी 330400100) है। बिल्डिंग के बिजली मिस्त्री ने सर्विस केबल जर्जर होने की सलाह दी थी। नीरज ने 29 जून को जेई को फोन किया। जेई ने उसी दिन केबल बदलने का आश्वासन दिया था, पर कर्मचारी नहीं आए। 30 जून को दोबारा कॉल करने पर जेई ने जवाब नहीं दिया और फिर कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। कारोबारी ने 19 सितंबर को अधिशासी अभियंता से लिखित शिकायत की। राजभवन खंड के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि रविवार को ही उपभोक्ता की समस्या पता चली है। सोमवार को केबल को मीटर के साथ बदल दिया जाएगा।
घर में सोलर, फिर भी आ रहा भारी बिल
हुसैनगंज के हीवेट रोड निवासी जगदंबा देवी बाजपेयी के घर का एक माह का बिजली बिल 16 हजार रुपये का बनाया गया है। जगदंबा के बेटे आशीष ने बताया कि उनके घर में 4 किलोवाट का कनेक्शन है, जिस पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है। हर माह बिल भी जमा कर रहे हैं। जून का बिल 14 जुलाई को 3373 रुपये जमा किया गया था।
विज्ञापन

अगस्त में बिल 16 हजार रुपये का आया। इसे लेकर वर्टिकल के बिलिंग सेंटर जाने पर एक महिला कर्मी ने बिल को सही बताया। कहा कि रीडर ने स्टोर रीडिंग का बिल बनाया है। सितंबर में यह बिल बढ़कर 20,822 रुपये हो गया। अधिशासी अभियंता एसके साहू ने बताया कि उपभोक्ता की शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें