फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की खाली सीटों पर काउंसिलिंग हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस की काउंसलिंग मेें सर्वर ने रुलाया
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में बची हुई 51 सीटों पर दाखिले के लिए पहुंचे एक हजार से ज्यादा छात्र
लखनऊ। केजीएमयू कलाम सेंटर में बृहस्पतिवार सुबह से सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए नीट की मॉपअप राउंड की काउंसलिंग हुई। प्रदेश के कॉलेजों में कुल 51 सीटें ही बची थीं। इसमें दाखिले के लिए एक हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थी काउंसलिंग में पहुंचे।
विज्ञापन

काउंसलिंग सुबह से ही शुरू होने थी, मगर सर्वर में गड़बड़ी के चलते काउंसलिंग दोपहर दो बजे शुरू हो सकी। इससे पहले चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की टीम ने अभ्यर्थियों की सूची को पहले एनआईसी को भेजा। इसके बाद वेबसाइट पर एनआईसी ने 1:40 बजे सूची भेजी। तब कहीं जाकर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकी। इससे पहले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन प्रक्रिया चलती रही। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी खाली सीटों में कुल 40 सरकारी सीटें ही खाली थीं। ऑल इंडिया कोटे की सीटें अपडेट होने के बाद 11 अभ्यर्थियों ने स्टेट कोटे की सीटें छोड़ दीं। इससे काउंसलिंग में 51 सीटों पर अभ्यर्थियों को दाखिला के लिए बुलाया गया था। इस दौरान करीब एक हजार अभ्यर्थी पहुंच गए थे। कलाम सेंटर में अभ्यर्थी-अभिभावकों की सुबह से भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें