फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रॉमा सेंटर में सर्वर ठप मरीज, तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को सर्वर ठप हो गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जांच कराने, रिपोर्ट लेने, फीस जमा करने और इमरजेंसी पंजीकरण कराने के लिए काउंटरों पर लोग घंटों तक कतार में लगे रहे।
ट्रॉमा सेंटर में 400 बेड की क्षमता है। मरीजों की पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की ज्यादातर महत्वपूर्ण जांचें यहीं पर की जाती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक सर्वर सुस्त हो गया। इससे पूरे परिसर में भारी अव्यवस्था फैल गई। करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक कुछ समय के लिए सर्वर में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून के नमूने जमा करने में भी मशक्क्त : सर्वर डाउन होने का सीधा और बड़ा असर मरीजों की जांच प्रक्रियाओं पर पड़ा। खून के नमूने जमा करने में तीमारदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेडियोलॉजी की कई जांचों में भी देरी हो गई। इतना ही नहीं मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए भी तीमारदारों को काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें